---Advertisement---

अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के लिये खुशखबरी KPKB/ CPC Canteen मे इतनी सस्ती मिलेगी Kia India की Cars

On: October 3, 2025 3:53 PM
Follow Us:
Kia India cars available at KPKB / CPC Canteen for paramilitary personnel
---Advertisement---

“Kia India के केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (CPC Canteen) से कीये समझौते के बाद उनके चीफ सेल्स ऑफिसर ने कहा की, “हमें इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अर्धसैनिक और पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की सेवा करने पर गर्व है। मुझे उम्मीद है कि, हमारे क्लास लीडिंग प्रोडक्ट उनकी आवश्यकतों को पूरा करेंगे।”

Kia India Cars In KPKB/ CPC Canteen: Kia India ने अपने बेहतरीन काम को और तेजी से बढ़ाने के लिये अपने कार्यशैली मे काफी बदलाव किया है। उन्होंने अपने प्रोडक्ट (Kia Cars) की बिक्री बढ़ाने के लिये केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार के साथ पार्टनरशिप किया है। ऐसे में Kia India की गाड़िया अलग अलग सरकारी विभागों की केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (Central Police Canteen) मे मिलनी शुरू हो जायेगी जिससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा । इस सरकारी कल्याण योजना के पहले फेस मे Kia India तहत वह अपने सभी मास सेगमेंट प्रोडक्ट्स, यानी सेल्टॉस, सोनेट और कैरेन्स को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (Central Police Canteen) मे बेचेगी जिससे ऑन सर्विस और रिटायर अर्धसैनिक बलों, राज्य और केंद्र पुलिस कर्मियों और गृह मंत्रालय के कर्मचारियों और उनकी फैमिली के लिए कैंटीन में बेचेगी जिससे की उन्हे Kia India के सेगमेंट प्रोडक्ट्स काफी अच्छे दामों पर मिल जायेगी ।

केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (Central Police Canteen) क्या है?

केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (Central Police Canteen) की स्थापना 2006 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक कल्याणकारी पहल के रूप में की गई थी। यह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), एसएसबी (SSB), आईटीबीपी (ITBP) और असम राइफल्स (ASSAM Rifles) और अन्य भी शामिल हैं। साथ ही इसका लाभ विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों, जैसे कि एनसीआरबी (NCRB) , बीपीआरडी (BPRD) और आईबी (IB) को भी मिलता है।

 

आखिर इतने लाभार्थीयों को मिलेगा इस योजना का लाभ

आमतौर पर Kia की कारें बेहतरीन एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ साथ , स्मार्ट तकनीकों, पावरफुल परफॉमेंस, कनेक्टेड कार के अलावा कई स्पेशल फीचर के लिये फेमस है लेकिन जो सबसे बड़ी इसकी बड़ी USP वो है इसमे कंफर्ट । केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) / केंद्रीय पुलिस कैन्टीन (Central Police Canteen) के अंतर्गत 119 मास्टर कैंटीन और 1978 से ज्यादा सहायक कैंटीन (Subsidiary Canteen) में उपलब्ध होंगे। मौजूदा समय में केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35 लाख लाभार्थियों को सेवा प्रदान करता है। केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (Kendriya Police Kalyan Bhandar) की जरूरतों को पूरा करने और Kia India ने प्रोडक्ट लाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 362 Kia Dealership रजिस्टर्ड की हैं। जो सबसे अच्छी खबर ये है कि ये कारें आसानी से किस्तों (कार लोन) में भी मिल जायेगी।

Vikram Singh

मनोरंजन और नई ख़बरों में रुचि रखने वाले विक्रम सिंह पाठकों तक ताज़ा अपडेट्स और रोचक जानकारी पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। फिल्म, संगीत, वेब सीरीज़ और सेलिब्रिटी लाइफ़स्टाइल की खबरें सरल और आकर्षक अंदाज़ में पेश करना इनकी ख़ासियत है।

Join WhatsApp

Join Now
 

5 thoughts on “अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के लिये खुशखबरी KPKB/ CPC Canteen मे इतनी सस्ती मिलेगी Kia India की Cars”

Leave a Comment