---Advertisement---

इस अभिनेत्री ने कान फिल्म महोत्सव 2024 का अवार्ड जीतकर मचा दिया तहलका

On: May 28, 2024 7:28 PM
Follow Us:
कान फिल्म महोत्सव 2024, अनुसूया सेनगुप्ता
---Advertisement---

दुनिया में मशहूर कान फिल्म महोत्सव में इस वर्ष भारत की अनुसुया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड पाकर तहलका मचा दिया है।

फ्रांस के 77वे कान फिल्म महोत्सव में यह अभिनेत्री हुई सम्मानित

नई दिल्ली :  फ्रांस देश के सुंदर शहर में हर वर्ष मई में आयोजित होने वाले कान फिल्म महोत्सव में इस वर्ष अभिनेत्री अनुसुया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। बुल्गारिया के निर्दर्शक कांस्टेनटाइन बोजनोव ने समलैंगिक समुदाय को लेकर “द शेमलेस” में अनुसुया सेनगुप्ता को मुख्य भूमिका में कास्ट किया था। अनुसुया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब अनुसुया सेनगुप्ता के Uncertain Regard Catagory के अंदर मिला है।

क्वेर(Queer) सम्बन्धों पर आधारित “द शेमलेस”

फ़िल्म में अनुसुया सेनगुप्ता ने रेणुका का किरदार निभाया है जो दिल्ली के एक वैश्यालय में काम करती है। रेणुका अकस्मात एक पुलिसवाले का कत्ल कर वहां से भागकर एक वैश्यालय में पहुंच जाती है। यहां उसकी मुलाकात देविका से होती है। देविका एक वेश्या का जीवन जीने के लिए मजबूर है। फ़िल्म में लेस्बियन रिश्तों को मार्मिक ढंग से दिखाया गया है। समाज से सताई हुई यह लेस्बियन महिलाएं अपने अस्तित्व को खोजने और रूढ़िवादी पुरुषसत्ता से दूर जाने का भयानक कदम उठाती है।

अवार्ड जीतने पर अनुसुया सेनगुप्ता ने इसे क्वेर(Queer) कम्युनिटी और दुनिया भर में हाशिये पर जी रहे तबकों को समर्पित किया। इसकी हर जगह तारीफ भी की जा रही है।

अनुसुया को “द शेमलेस” फिल्म का आफर 2020 में कांस्टेनटाइन बोजनोव ने दिया था। पटकथा अच्छी लगने पर अनुसुया सेनगुप्ता ऑडिशन दिया। जिसके उपरान्त उन्हें फ़िल्म के लिए चुन लिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Homegrown (@homegrownin)


कान फिल्म महोत्सव 2024, अनुसूया सेनगुप्ता

edit
एंटरटेनमेंटब्रेकिंग न्यूज

इस अभिनेत्री ने कान फिल्म महोत्सव 2024 का अवार्ड जीतकर मचा दिया तहलका

दुनिया में मशहूर कान फिल्म महोत्सव में इस वर्ष भारत की अनुसुया…

Vikram Singh
Vikram Singh


Ranveer Singh, Shaktiman Movie, Mukesh Khanna

edit
एंटरटेनमेंटब्रेकिंग न्यूज

अब Ranveer Singh निभायेंगे इस फेमस सुपर मैन का किरदार

अपने हरफनमौला अंदाज़ के लिये जाने जाने वाले अभिनेता Ranveer Singh ने…

Swapnil A
Swapnil A


Rajnikanth and Sridevi, Rajnikanth and Sridevi Marriage

edit
एंटरटेनमेंट

क्या रजनीकांत और श्रीदेवी आपस मे शादी करना चाहते थे?

तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत और दिवंगत अदाकारा महानायिका श्रीदेवी जीवन भर…

Swapnil A
Swapnil A

Vikram Singh

मनोरंजन और नई ख़बरों में रुचि रखने वाले विक्रम सिंह पाठकों तक ताज़ा अपडेट्स और रोचक जानकारी पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। फिल्म, संगीत, वेब सीरीज़ और सेलिब्रिटी लाइफ़स्टाइल की खबरें सरल और आकर्षक अंदाज़ में पेश करना इनकी ख़ासियत है।

Join WhatsApp

Join Now
 

Leave a Comment