अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी को लेकर बन रही फ़िल्म रामायण अब मुश्किल में पड़ गयी है। डेढ़ महीने पहले फ़िल्म को लेकर चर्चा का बाज़ार बहुत गर्म था। रणबीर और साई के राम-सीता लुक्स की फ़ोटो भी मीडिया में वायरल हो गयी थी। किंतु अब कुछ कारणों से फ़िल्म अटकती नजर आ रही है।

अब फ़िल्म रामायण हुई डब्बा बंद
बहु चर्चित फिल्म रामायण अब ठंडे बस्ते में जाती दिखाई दे रही है। फ़िल्म को ले कर बॉलीवुड का बाजार काफी गर्म था। निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा फ़िल्म पर काम जारी था। सोशल मीडिया पर रणबीर और साई पल्लवी के लुक्स को लेके तरह-तरह को बातें उनके चाहने और न चाहने वाले उड़ा रहे थे पर अब ऑडियंस को रामायण के फिल्मी पर्दे पर आने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है।
फ़िल्म के कॉपीरॉयटर्स और निर्माताओं के बीच ठनी
रामायण फ़िल्म की कहानी, पटकथा और नाम का कॉपीराइट अलु मंटेना मीडिया वेंचर्स के मधु मंटेना का पास है। निर्माता कंपनी प्राइम फोकस का करार मंटेना मीडिया वेंचर्स के साथ हुआ था। जिसके तहत फ़िल्म के कॉपीराइट, पटकथा और नाम को प्राइम फोकस को बेचने की बात चल रही थी। अप्रैल के महीने दोनों कंपनीयों के बीच एक डील साइन हुई थी। लेकिन प्राइम फ़ोकस ने फ़िल्म के अधिकारों की कीमत अब तक मधु मंटेना से नहीं खरिदे हैं। प्राइम फोकस कम्पनी के मालिक नमित मल्होत्रा है। नमित के साथ रामायण के निर्माण में के.जी.एफ. फेम यश भी सह-निर्माता है। यश रामायण फ़िल्म में रावण का रोल भी निभाने वाले थे। इसी वजह से फ़िल्म अधर में लटक गई है।
अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म होगी, अगर
बॉलीवुड में अब तक की सबसे मंहगी फ़िल्म का खिताब अभिनेता अक्षय कुमार की रोबोट 2.0 है। इस रिकॉर्ड को रामायण फ़िल्म के निर्माता तोड़ना चाहते है। अति भव्य फ़िल्म सेट्स और आज तक न उपयोग किये गए स्पेशल इफेक्ट्स और तकनीकी उत्कृष्टता से रामायण को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने को बात चल रही थी। रामायण फ़िल्म को दो भागों बनाने बनाया जा के वाला था जिसमे तकरीबन 600 दिन का समय लगना था। और इसमें कुल खर्च 840 करोड़ का होने वाला था।
edit
Blogएंटरटेनमेंटब्रेकिंग न्यूज
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का ये रहा नया अपडेट
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी को लेकर बन रही फ़िल्म…
फौजी अमित पंघल के कारनामे को हर कोई कर रहा सलाम। देखिये आखिर क्या है खास
भारत के एकमात्र पुरुष रजत पदक विजेता पंघल ने क्वार्टर फाइनल में…
Vikram Singh
edit
इकोनॉमीब्रेकिंग न्यूज
एग्जिट पोल 2024 के अनुसार शेयर मार्केट में निवेशकों की होगी बल्ले बल्ले
एग्जिट पोल का शेयर बाजार की चाल पर बहुत ज्यादा असर पड़ने…
Vikram Singh
edit
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज
लॉन्च हो गया है ये धमाकेदार यूट्यूब का नया फीचर आपके लिये क्या है स्पेशल
रोज रंग बदलती दुनिया मे जब सब कुछ बहुत तेजी से भाग…













