---Advertisement---

iPhone 16 Series के Top 5 Features जाने क्या रहेगा अबकी बार आपके लिये सबसे खास

On: June 19, 2024 7:16 PM
Follow Us:
iphone phone 16 feature
---Advertisement---

ये अनुमान लगाया जा रहा है की Apple इस साल के अंत में अपने नए iPhone 16 Series फोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है और जब भी Apple नए फोन लॉन्च करती है एक से एक बेहतरीन फीचर उनमें लेकर आता है।

iphone phone 16 feature

iPhone 16 Series Features:सूत्रों के अनुसार इस बार जब Apple अपने Most Awaited iPhone 16 Series को लॉन्च करेगा तो उसमे कई पुराने फीचर्स को अपडेट करेगा साथ ही नई टेक्नॉलजी के साथ काफी नए आधुनिक फीचर भी जोड़ेगा । मार्केट मे कयास अभी से लगाया जाना शुरू हो गये है की वो क्या क्या बदलाव हो सकते है जिन्हे Apple अपने नए प्रोडक्ट मे जोड़ना चाहता है। अफवाहों के अनुसार कुछ ऐसे बदलाब के बारे मे बात करते है जिन्हे Apple iPhone 16 Series मे उपलब्ध करवा सकता है ।

1.  बैटरी साइज और उसकी एफिशियंसी

कुछ रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है की Apple iPhone 16 Series मे iPhone 15 Series से छोटी बैटरी देना चाहता है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमे हर अलग अलग वेरिएन्ट मे अलग अलग क्षमता वाली बैटरी दी जायेगी जिसके पीछे कारण ये दिया गया है की इससे मोबाइल के दूसरी अन्य चीजों की कैपिसिटी मे इजाफा किया जायेगा। वही दूसरी तरफ रिपोर्ट के मुताबिक, बैटरी कम करके Apple शायद iPhone 16 Plus और iPhone 16 Pro Max के बीच ज्यादा अंतर पैदा करना चाहता है. इस बदलाव के कारण, कंपनी ग्राहकों को अपने सबसे महंगे फोन के स्पेशल फीचर्स की तरफ लुभाने करने की कोशिश कर सकती है ये कंपनी की एक प्लानिंग हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार iPhone 16 Series के मॉडल्स में कितनी बैटरी होगी-

  • iPhone 16- 3,561 mAh
  • iPhone 16 Plus- 4,006 mAh
  • iPhone 16 Pro- 3,355 mAh
  • iPhone 16 Pro Max- 4,676 mAh

Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of White Black Simple A4 Stationery Paper Document 1

2.  बेहतर लेंस फ्लेयर नियंत्रण

ज्यादातर iPhone यूजर्स की फोटोग्राफी को लेकर एक आम समस्या है कि जब वो तेज उजाले में फ़ोटो लेते हैं तो इससे फोटो क्लियर नहीं आती है. जिससे इमेज में अजीब से पैटर्न बन जाते है और इंटरनल रिफ्लेक्शन बनता है. जबकि यह समस्या के अधिकांश कैमरों के साथ आम है, जानकारी के अनुसार Apple कथित तौर पर iPhone 16 Pro के लिए लेंस फ्लेयर कट्रोल तकनीकी पर काम कर रहा है.

3.  बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा

सूत्रों के अनुसार, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में इस साल बेहतर 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है. यह iPhone 15 Pro मॉडल के 12-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरे के हिसाब में एक जोरदार अपडेट हो सकता है. इस अपग्रेडेशन का लक्ष्य विभिन्न शूटिंग सिनेरियो में बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करना है खासकर लेंडस्केप फोटोग्राफी , कम रोशनी वाली स्थितियों में. नए अल्ट्रा-वाइड कैमरे से खींची गई इमेज अधिक डीटेल्ड और और बेहतर कलर कॉमबीनेशन दिख सकती हैं.

4.  iPhone 16 Pro के लिए टेट्रा प्रिज्म लेंस

iPhone 15 Pro Max में एक नया टेट्राप्रिज्म कैमरा डिज़ाइन है जो लगभग 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 25x डिजिटल ज़ूम ऑफर करता है. अपकमिंग iPhone 16 Series को ध्यान में रखते हुए, Apple इस बेहतर टेट्राप्रिज्म कैमरे को छोटे से iPhone 16 Pro मॉडल में एक्सपैंड करने की तैयारी बना रहा है. इसका मतलब है कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max दोनों कम से कम 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 25x डिजिटल ज़ूम ऑफर करते हैं.

5.  Solid-state buttons और Bigger display

पहले अफवाह थी कि iPhone 15 में हैप्टिक सॉलिड स्टेट बटन होंगे, जो फिजिकल वॉल्यूम बटन की जगह लेंगे. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, म्यूट स्विच को एक्शन बटन से बदल दिया गया. लेकिन फिजिकल वॉल्यूम बटन अभी भी मौजूद है. गुरमन के अनुसार iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में यह मिल सकता है। कंपनी अगले साल बड़ी स्क्रीन वाले आईफोन्स को पेश करेगा. अभी तक हमने 6.1-इंच और 6.7-इंच के डिस्प्ले देखे हैं. लेकिन यंग के मुताबिक, अगले साल एप्पल iPhone 16 में 6.3-इंच का डिस्प्ले और iPhone 16 Pro और मैक्स में 6.9-इंच का डिस्प्ले मिलेगा.

Must Read


iphone phone 16 feature

edit
टेक्नोलॉजी

iPhone 16 Series के Top 5 Features जाने क्या रहेगा अबकी बार आपके लिये सबसे खास

ये अनुमान लगाया जा रहा है की Apple इस साल के अंत…

Vikram Singh
Vikram Singh


Indian origin Sahil Chauhan make new fastest t20 world record

edit
स्पोर्टस

भारतीय मूल के साहिल चौहान ने बना दिया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल को भी किया पीछे

भारतीय मूल के साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने T-20 अंतरराष्ट्रीय मैच मे…

Vikram Singh
Vikram Singh


how to be celebrate ganga Dusshera

edit
आस्थाब्रेकिंग न्यूज

गंगा दशहरा पर जाने माँ गंगा के अनसुने नाम और पूजा का विधि-विधान

हिन्दू विक्रम संवती पंचांग अनुसार हर वर्ष की ज्येष्ठ मास की शुक्ल…

Vikram Singh
Vikram Singh


Story of Maa Dhumawati one of the 10 incarnations of Goddess Maa Durga

edit
आस्थाब्रेकिंग न्यूज

माँ दुर्गा के 10 महाविद्या रूपों मे से एक माँ धूमावती की कहानी और पूजा का विधि विधान

जब माता सती ने अपनी देह को स्वयं ऊर्जा एवं योग शक्ति…

Vikram Singh
Vikram Singh

Vikram Singh

मनोरंजन और नई ख़बरों में रुचि रखने वाले विक्रम सिंह पाठकों तक ताज़ा अपडेट्स और रोचक जानकारी पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। फिल्म, संगीत, वेब सीरीज़ और सेलिब्रिटी लाइफ़स्टाइल की खबरें सरल और आकर्षक अंदाज़ में पेश करना इनकी ख़ासियत है।

Join WhatsApp

Join Now
 

1 thought on “iPhone 16 Series के Top 5 Features जाने क्या रहेगा अबकी बार आपके लिये सबसे खास”

Leave a Comment